ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: ट्रैक्टर के नीचे दबकर श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक श्रमिक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर के पासिनपुरवा गांव निवासी संदीप कुमार 18 पुत्र चूड़ानंद बाबा चौराहा स्थित ईंट भट्ठे पर श्रमिक था। शुक्रवार वह क्षेत्र में ईंट उतारने गया था। इसके बाद वापस अपने घर आ रहा था। बीती रात 10 बजे के आसपास चित्तौरा चौकी के निकट ट्रैक्टर पर बैठा श्रमिक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे श्रमिक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर ही श्रमिक संदीप की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें