ब्रेकिंग

निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए

ओवरब्रिज के मरम्मत का काम अंतिम चरण में

श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई

श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई

अभिभावक-शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

Ad

चार दिनों के बाद ओवरब्रिज पर आवागमन हो सकता है बहाल : ओवरब्रिज के मरम्मत का काम अंतिम चरण में

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 10, 2026

जरवलरोड, बहराइच। बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर स्थित जरवलरोड ओवरब्रिज के पैनल खिसकने से उत्पन्न तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से मरम्मत कार्य जारी है। कार्यदायी संस्था पीएनसी की टीम द्वारा पुल की तकनीकी खामियों को दूर करने के साथ ही इसकी ऊपरी सतह को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर आई वाल का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पुल की ऊपरी सतह पर कुछ स्थानों पर आए उछाल को ठीक करने का काम किया जाएगा। इसके लिए पुराने डामर को उखाड़कर ऊपरी सतह पर नए सिरे से डामरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि डामरीकरण के बाद पुल की सतह समतल हो जाएगी और वाहनों के आवागमन में होने वाली परेशानी भी दूर हो जाएगी। साथ ही मरम्मत के बाद पुल की मजबूती भी बढ़ेगी। संबंधित टीम द्वारा कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार मरम्मत का कार्य पूरा करने में लगभग चार दिन का और समय लग सकता है। इसके बाद ओवरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। आवागमन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों और बाराबंकी-बहराइच मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें