जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएः डीएम : समाधान दिवस पर 336 शिकायतों में से 28 का हुआ निस्तारण
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 1, 2026
विधायक नानपारा की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ तहसील नानपारा में संपूर्ण समाधान दिवस
डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ की जनसुनवाई
बहराइच। माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील नानपारा में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की उपस्थिति में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में प्राप्त 65 प्रार्थना-पत्रों में से 08 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 98 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 06, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 42 के सापेक्ष 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 48 के सापेक्ष 02, महसी में प्राप्त 24 के सापेक्ष 03 व पयागपुर में प्राप्त 59 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 07 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन