ब्रेकिंग

सीएचसी स्तर तक उपलब्ध है सर्पदंश उपचार

बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, नशे में ड्राइविंग व रॉग साइड चलने वालों पर होगी प्रभावी कार्रवाई

समाधान दिवस पर 240 शिकायतों में से 25 का हुआ निस्तारण

1200 की लागत वाला घी 500 में कैसे

एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

Ad

प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जाएः डीएम : समाधान दिवस पर 240 शिकायतों में से 25 का हुआ निस्तारण

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 19, 2026

बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह सितम्बर के शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी अमन देयोल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय भ्रमण भी करें। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर में प्राप्त 55 प्रार्थना-पत्रों में से 04 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 92 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 11, तहसील पयागपुर में प्राप्त 15 के सापेक्ष 03, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 17 के सापेक्ष 02, नानपारा में प्राप्त 20 के सापेक्ष 03 व महसी में प्राप्त 41 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें