ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण : निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाये गये
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 24, 2026
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वित नियंत्रक नन्द किशोर धर द्विवेदी, प्रभारी इवीएम अधिशासी अभियंता जल निगम सूरज वर्मा के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये। इस अवसर पर अवर अभि. जल निगम संदीप कुमार जायसवाल तथा निर्वाचन कार्यालय से प्रधान सहायक शैलेन्द्र सिंह व अन्य सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन