ब्रेकिंग

ग्रामीणों में दहशत

सीडीओ ने तजवापुर में संचालित गजपतिपुर पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

तहसील मोतीपुर इकाई को गतिशील करने को संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया

सुविधाओं का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

Ad

सेनानियों, वीरांगनाओं और क्रांतिकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि : तहसील मोतीपुर इकाई को गतिशील करने को संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 24, 2026

मिहींपुरवा, बहराइच। स्थानीय खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय मिहींपुरवा के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिला स्तम्भ पर अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरांगनाओं और क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र गीत वन्देमातरम् का गायन किया गया। पश्चात अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई के तत्वावधान में तहसील मोतीपुर (मिहींपुरवा) इकाई को गतिशील करने हेतु संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोतीपुर, मिहींपुरवा तहसील अध्यक्ष राम तपेश्वर सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन बहराइच, श्रावस्ती के विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रामदीन गौतम, हरगोविंद पाण्डेय उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं संयोजन संगठन मंत्री राम विजय मौर्य ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि मिहींपुरवा तहसील संगठन बहुत कमजोर और शिथिल होने के कारण स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी परिवारों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण प्रशासन और शासन स्तर पर नहीं हो रहा है। इस दौरान संगठन मंत्री राम विजय मौर्य, हरगोविंद पाण्डेय, राम जीत मौर्य, श्रीराम चौबे, अशोक कुमार मौर्य, राम विजय मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें