ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: 1किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रूपये
रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस ने एक अभियुक्त को 01 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए गांजा की कीमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपये है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को उ.नि. अश्वनी पाण्डेय मय हमराह का. रामवीर चौहान, का. राहुल सिंह के क्षेत्र देखभाल, चेकिंग के दौरान मेला रोड बाबागंज बगीचा के पास से अभियुक्त प्रमोद कुमार पाठक पुत्र गोपीनाथ पाठक निवासी रामनगर रोड बाबागंज थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुअस. 104/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय सदर रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें