ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: जंगल में नीलगाय के अवैध शिकार में एक गिरफ्तार

बहराइच। जंगल में नीलगाय का अवैध शिकार कर उसका मांस पका रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाश दीप बधावन के नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में गश्ती दल द्वारा रविवार सायं 6ः30 बजे एक अभियुक्त को मोतीपुर रेंज अन्तर्गत पश्चिमी बीट कक्ष संख्या 9 बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर संरक्षित वन्य जीव नीलगाय का अवैध शिकार किये जाने पर गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान मैकू पुत्र लाल मोहम्मद निवासी बेहननपुरवा नौसरगुमटिहा थाना मोतीपुर के रूप में की गई। अभियुक्त के पास से एक किलोग्राम नीलगाय का अधपका मांस, एक एल्यूमीनियम की पतीली व एक कुल्हाड़ी बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में क्षेत्रीय वनाधिकारी मोतीपुर महेन्द्र मौर्य, वन दारोगा शाहिद लतीफ, वन रक्षक परिक्रमादीन, वन्य जीव रक्षक देवतानंद तिवारी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें