दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों की पिटाई : उल्टे पीड़ितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज , थाना दरगाह शरीफ के जोहरा बाग का मामला
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 6, 2026
बहराइच। दबंगों ने घर में घुसकर लाठी, डण्डों से महिलाओं एवं बच्चों की पिटाई की। जिससे परिवार के बच्चे व महिलाएं घायल हो गई। पीड़िता द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के बावजूद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। उल्टे विपक्षियों की तहरीर पर पीड़ितों के विरूद्ध ही मामला दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना थाना दरगाह अन्तर्गत जोहरा बाग की है। जहां बीते 2 जुलाई को बानो पत्नी सलीम के घर में आधा दर्जन दबंग व उनके परिवार की महिलाएं लाठी, डण्डा लेकर घुस आये। महिलाओं व बच्चों से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डण्डों से सभी की पिटाई की। पीड़िता बानो द्वारा मामले में थाना दरगाह शरीफ में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई पर पुलिस द्वारा लेन देन कर विपक्षियों से तहरीर लेकर पीड़ितों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया। अब कार्रवाई के लिए पीड़िता मुख्यमंत्री, डीजीपी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर व आनलाइन पोटल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में दरगाह पुलिस का कहना है कि आवेदक पक्ष के विरूद्ध मिली तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकों लेकर आवेदक द्वारा शिकायती पत्र दिए जा रहे है। पंजीकृत मुकदमें में विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन