ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

पीड़ित परिवार की मदद को आगे आई वानर सेना : संरक्षक अजीत सिंह की अपील पर सदस्यों ने जुटाई आर्थिक सहायता

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 17, 2026

पीड़ित परिजनों ने जताया आभार

महसी, बहराइच। महसी तहसील क्षेत्र के टिकुरी गांव में कुछ दिनों पूर्व मगरमच्छ का शिकार बने मासूम सुनील सिंह के पीड़ित परिवार की मदद के लिए सामाजिक संगठन वानर सेना आगे आई है। अत्यंत विषम स्थिति से जूझ रहे शोकाकुल परिवार को संबल देने के लिए संगठन ने मानवीय पहल की है। सुनील सिंह की असामयिक मौत के बाद परिवार पर टूटे दुखों को देखते हुए वानर सेना के संरक्षक अजीत सिंह ने संगठन के सदस्यों से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की अपील की थी। संरक्षक के इस आह्वान पर सदस्यों ने त्वरित एकजुटता का परिचय दिया और सहयोग राशि सीधे पीड़ित परिवार के खातों में पहुंचाई। इस मानवीय सहयोग पर मृतक मासूम के चाचा विजय राज सिंह, भाई संजय और बहन सुमन, सीमा समेत ग्राम प्रधान संजय कुमार त्रिवेदी ने वानर सेना के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। भावुक परिजनों ने कहा कि इस विकट संकट की घड़ी में वानर सेना देवदूत बनकर सामने आई है। स्थानीय लोगों ने भी संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वानर सेना धरातल पर जरूरतमंदों और असहायों की वास्तविक सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें