ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: घर में घुसकर किशोरी से अश्लीलता, पुलिस ने केस दर्ज युवक को किया गिरफ्तार

जरवलरोड, बहराइच। एक माह पूर्व घर में घुसकर किशोरी के साथ अश्लीलता करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी दलित समाज के व्यक्ति ने गांव निवासी संतोष पुत्र ननकऊ पर एक माह पूर्व घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ अश्लीलता करने व अलग शादी करने पर फोटो वायरल करने व तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जरवलरोड थाने में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को जरवलरोड थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी युवक संतोष पुत्र ननकऊ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जरवलरोड थाना प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, धमकी देने, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था। जिसे हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें