ब्रेकिंग

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों का अभिनन्दन समारोह आयोजित

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर भी की चर्चा

नोडल अधिकारी ने मूर्तिहा रेंज व रामलीला मैदान कैसरगंज में किया पौधरोपण

शंकराचार्य ने गौ संरक्षण के महत्व पर दिया बल

पुलिस-आबकारी की मिलीभगत से यह कारोबार खुलेआम चल रहा

Ad

पौधरोपण अभियान में रोपित किये गये 64.55 लाख से अधिक पौध : नोडल अधिकारी ने मूर्तिहा रेंज व रामलीला मैदान कैसरगंज में किया पौधरोपण

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 13, 2026

बहराइच। ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण जन अभियान अन्तर्गत जनपद में रविवार को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान लक्ष्य 63 लाख 12 हजार 600 के सापेक्ष 64 लाख 55 हजार 275 पौधों का रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि रविवार को आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग तथा जनपद के नामित नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित, उपायुक्त मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, एसडीओ वन घनश्याम शुक्ला व अन्य अधिकारियों के साथ कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अन्तर्गत मूर्तिहा रेंज तथा वन क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत रामलीला मैदान में पौधरोपण किया। इस अवसर पर सम्बन्धित वन क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।

परिवहन विभाग ने 2000 पौधों का शत-प्रतिशत वृक्षारोपण लक्ष्य किया पूरा

बहराइच 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार प्रातः 7 बजे ग्राम मीरपुरकस्बा, विकास खंड चित्तौरा, तहसील सदर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुशील कुमार के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार तिवारी, परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर परिवहन विभाग को आवंटित 2000 पौधों के वृक्षारोपण लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई, जियो टैगिंग तथा उनकी जीवितता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री सुशील कुमार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं पर्यावरणीय संतुलन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें