टैक्स बार एशो. के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jul 9, 2026
बहराइच। टैक्स बार एशोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बहराइच-लखनऊ रोड स्थित सांवरिया रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर राज्य कर एवं आयकर अधिकारी रहे। जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्वत, महामंत्री अंबुज त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव आनन्द कुमार गर्ग, सांस्कृतिक सचिव मोहम्मद अहमद, आडिटर दीप नरायन सोनी को पद एवं गोपयनीयता की शपथ दिलायी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने सम्बोधन में कहा कि वह बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगे। कार्यक्रम में गोण्डा से पधारे अधिवक्ता एवं बार काउंसिल प्रत्याशी अजय शंकर श्रीवास्तव, जिला बार एशो.बहराइच के अध्यक्ष राजेश शुक्ल, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह व नानपारा टैक्स बार के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव व बहराइच टैक्स बार एशो. के वरिष्ठ अधिवक्ता, समस्त कर अधिवक्ता, आयकर अधिकारी सहित तमाम राज्य कर अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन