ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नवागंतुक उप जिलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

2019 पीसीएस बैच के अधिकारी है पंकज दीक्षित
कैसरगंज से पूर्व गोरखपुर में एसडीएम के पद पर रहे तैनात
कैसरगंज, बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रशासनिक आधार पर जनहित में फेरबदल के चलते पीसीएस अधिकारी पंकज दीक्षित को कैसरगंज के उप जिलाधिकारी पद पर नियुक्त किया है। उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने तहसील पहुंचकर पदभार ग्रहण किया और अपने मातहतों से रूबरू होकर तहसील में भ्रमण कर हर पटल का निरीक्षण किया। पंकज दीक्षित 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं और इससे पहले गोरखपुर में एसडीएम के पद पर तैनात रहे हैं। पंकज दीक्षित को उनकी उच्च शिक्षा और प्रशासनिक क्षमता के लिए पहचाना जाता है। पंकज दीक्षित के आगमन से कैसरगंज तहसील के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनके द्वारा तहसील के विकास, सुविधाओं की बढ़ोतरी की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार अजय यादव से क्षेत्र के सीमा के बारे में जानकारी हासिल की। कई पीड़ित उनसे मिलने आए, उन्होंने उनसे मिलकर अपनी समस्यायें बतायी। जिस पर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें