: नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ग्रहण किया पदभार
Admin
Sat, May 20, 2023
जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण उनकी शीर्ष प्राथमिकता
मीडिया प्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट वार्ता
बहराइच। नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपरान्ह मुख्यालय पहुॅचकर जिला कोषागार में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा के अजित परेश, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता में नवागंतुक डीएम मोनिका रानी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन, स्वास्थ, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि उनके नेतृत्व में जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आकांक्षात्मक जिले के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन