ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: सुहागरात के दिन नवदंपति की संदिग्ध मौत

दो गांवों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
मौत का कारण स्पष्ट नहीं, सपा विधायक के गांव की निवासी है नव विवाहिता
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार में नवदंपति की सुहागरात वाले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे दूल्हा और दुल्हन के गांव में चीख पुकार मच गई है। दोनों के परिजन विलख रहे हैं। गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की बात कह रही है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गौड़हिया नंबर चार प्रताप 23 पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोडहिया नंबर तीन गांव निवासी पुष्प पुत्री दिनेश के साथ 30 मई को तय थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसीखुशी बारात गांव पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे। देर रात को नव दंपति ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह दंपति के दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हुए। सभी ने कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। सभी ने दरवाजा खोला तो दोनों मृत मिले। इस पर कोहराम मच गया। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों के परिवार के लोग एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक कैसगंज राजनाथ सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं लड़की पक्ष के ग्राम प्रधान बलराम यादव का कहना है कि दोनों की मौत संदिग्ध लग रही है। दंपति की मौत की खबर जो सुनता है, सभी दुखी हो जाते।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें