ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

30 लाख की अफीम बरामद : नेपाली महिला गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 17, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद करते हुए एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम एसएसबी चेक पोस्ट कस्बा रूपईडीहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नेपाल राष्ट्र की निवासी करीब 65 वर्षीय मनपुरा बुढ़ा पत्नी चिज बदामगर, निवासी ध्वांग वार्ड नंबर-5, रोलपा, राष्ट्र नेपाल के कब्जे से 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के बाद थाना रूपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायालय रवाना किया गया। कार्रवाई में रूपईडीहा पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति, आरक्षी मनोज वर्मा और आरक्षी अभिषेक राय शामिल रहे। वहीं एसएसबी टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक तपन बरुआ, मुख्य आरक्षी प्रियंका तथा मुख्य आरक्षी प्रवीना बाबू भाई शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें