ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जंगल में साखू का पेड़ काटतें एक नेपाली गिरफ्तार

बहराइच। जंगल में साखू का पेड़ काट रहे एक नेपाली को वनकर्मियों ने धर दबोचा। मौके से 03 अदद साखू की गोल लकड़ी, आरा व एक खुखरी बरामद किया गया। भारत-नेपाल सीमा के नोमैन्स लैण्ड पार कर धर्मापुर रेंज के बीट संख्या 15, कक्ष संख्या 3 बाघ संरक्षित क्षेत्र में साखू के पेड़ की कटान कर रहे एक नेपाली को आरा सहित मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नेपाली डीले उर्फ दिल बहादुर पुत्र ठग्गा निवासी गांव नं. 9 पुलिस चौकी मन्सार ताराताल जिला वर्दिया नेपाल के रूप में की गई। मौके से 03 अदद गोल साखू की लकड़ी, एक आरा व एक खुखरी बरामद किया गया। जिसके विरूद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में वन दरोगा रामदास श्रीवास्तव, वन रक्षक शंकर प्रसाद, वन्य जीव रक्षक परशुराम त्रिपाठी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें