ब्रेकिंग

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

ठेकेदार की लापरवाही, ग्रामीणों पर भारी

Ad

जल जीवन मिशन की पानी टंकियां बनीं शोपीस, चार साल बाद भी नहीं मिला पानी : ठेकेदार की लापरवाही, ग्रामीणों पर भारी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 1, 2026

फखरपुर, बहराइच। जल जीवन मिशन के तहत लगभग चार वर्ष पूर्व बनाई गईं पानी की टंकियां आज तक चालू नहीं हो सकी हैं। विकास खंड फखरपुर की राजापुर न्याय पंचायत के कई गांवों में योजना अधूरी पड़ी है। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज तक गांवों में पानी की टोंटियां तक नहीं लगाई गई हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद परियोजना अधर में लटकी हुई है और पानी की टंकियां केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेगी व्यवस्था और राजापुर न्याय पंचायत के गांवों को जल जीवन मिशन का वास्तविक लाभ मिलेगा? जनता प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें