एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्यायें : संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 8, 2026
बहराइच। शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना कैसरगंज में उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की गयी। इस दौरान एसपी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त जनशिकायतों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन्हें आवश्यक आख्या संलग्न कर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित किया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन