ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस : प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता, किसानों तथा एफपीओ को प्राकृतिक खेती कर आय बढ़ाने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 16, 2025

बहराइच। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान की रोपाई के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाय। यदि कहीं पर फाल्ट की समस्या की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर फाल्ट को दुरूस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बदहाल की जाय। ताकि किसानों को धान की रोपाई में किसी प्रकार की समस्या न आने पाये। सीडीओ ने कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में पर्याप्त उर्वरक की व्यवस्था सुनिश्चित कराये ताकि किसानों को किसी प्रकार उर्वरक प्राप्त होने में कोई समस्या न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित कराये कि ओवर रेटिंग की शिकायत न प्राप्त हो। यदि कहीं से शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक जाचोपरान्त नियमानुसार सम्बन्धित विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। यदि कोई विक्रेता उर्वरकों की बोरी के साथ टैगिंग करके खाद्य बिक्री की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में लगातार भ्रमणशील रहकर ऐसे विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा व शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसंद, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, ए.आर. को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, को-आपरेटिव बैंक के महाप्रबन्धक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, के.वी.के बहराइच के डॉ. शैलेन्द्र सिंह एवं सहित अनेकों प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें