ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नेपालगंज में चार किलो से अधिक सोना बरामद,दो गिरफ्तार

बहराइच। भारत-नेपाल बॉर्डर पर काफी लंबे समय से सोने की तस्करी की खबरें आती रहती हैं। सोने के बिस्कुट की तस्करी तो वर्षों से बॉर्डर पर चल रही है। मगर अब नेपालगंज से भारत व नेपाल के कई शहरों में सोने से बने आभूषणों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसका खुलासा बाँके जिले की नेपालगंज पुलिस ने किया है। बाँके के एसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग सोने की तस्करी में शामिल हैं जो सोना लेकर नेपालगंज आये हुए है। सूचना मिलते ही एसपी ने जवानों की टीम बना कर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर भेज दिया। जवान सादे पोशाक में न्यू रोड स्थित न्यू इंद्रणी होटल के आसपास छिप गये। कुछ देर बाद दो लोग हाथों में एक बैग लेकर होटल की तरफ आते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोक लिया बैग की तलाशी लेने पर लगभग चार किलो 127 ग्राम 218 मिली ग्राम सोने से बने आभूषण बरामद किए गये हैं। पकड़े गये आरोपियों की पहचान नेपाली जिला मोरंग विराटनगर वार्ड नम्बर 09 निवासी रमेश सोनी व प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें