ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

प्राचार्य डायट ने नव चयनित सन्दर्भदाताओ को पढ़ाया निपुणता का पाठ : डायट पयागपुर में नव चयनित एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 29, 2025

बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन तथा शिक्षकों के शैक्षिक सपोर्ट हेतु जनपद के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत खण्ड शिक्षा अधिकारी, अकादमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटरों की मासिक समीक्षा बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पयागपुर में आयोजित की गई। प्रभारी डायट प्राचार्य आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर से प्राप्त डाटा का विश्लेषण कर विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति की विकास खंडवार समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के नियमित क्रियान्वयन हेतु प्रभावी रणनीतियों, शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव, शिक्षक संदर्शिकाओं के नियमित उपयोग, निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों के नियमित आकलन, शिक्षण कार्य में प्रिंटरिच सामग्रियों के नियमित उपयोग, गणित, विज्ञान किट का प्रयोग तथा सुनियोजित प्रयास द्वारा विद्यालयों को निर्धारित समयावधि में निपुण बनाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा अनुराग कुमार मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह, राम तिलक वर्मा, जितेंद्र बहादुर, डायट मेंटर दशरथ यादव सहित दर्जनों सन्दर्भदाता उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें