ब्रेकिंग

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह से अधिक घायल

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारम्भ

क्षेत्र के चौकीदारों को सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित

शिक्षा जगत में शोक की लहर

उपलब्ध उत्पादों के बारे में ली जानकारी

Ad

शिवपुर मोहरनिया में भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट : मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह से अधिक घायल

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 26, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रूपईडीहा से सटी ग्राम सभा शिवपुर मोहरनिया में गुरुवार को मामूली विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें छह से अधिक कार्यकर्ता घायलहो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद की शुरुआत कहासुनी से हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। सूचना मिलते ही रूपईडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें