रोपित पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प : पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना ने की वर्चुअल बैठक
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jul 9, 2026
बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच कार्यालय कक्ष में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. अरूण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्री डॉ. सक्सेना द्वारा जनपद के सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं, व्यापार मण्डल, गायत्री परिवार, लोक भारती संस्थान, महाराजा सुहेलदेव स्मारक समिति, किसान गौ सेवकों से समन्वय एवं संवाद स्थापित कर जिले में बड़े पैमाने पर पौधरोपण व रोपित पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा ने बताया कि जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौध रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, विकास विभाग सहित कुल 24 विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे सामाजिक संस्थाओं व धार्मिक संस्थाओं के समन्वय से जनपद में लगातार वृक्षा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट, समाजसेवी उमेश चंद्र मिश्र, वैष्णवी मिश्र, संघ विचारक अर्जुन कुमार दिलीप, किसान समन्वयक शिव कुमार, गायत्री परिजन राम कृपाल शुक्ला, प्रवक्ता डॉ. पंकज श्रीवास्तव, पर्यावरण विद संजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र गिरी, उपप्रभागीय बनाधिकारी घनश्याम शुक्ला, वन दरोगा अजय दीप श्रीवास्तव, पर्यावरण विद राकेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रधान सहायक राम महेश आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर वृक्षारोपण अभियान को गतिशील एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन