कैलिबर लाइब्रेरी ने प्रतिभाशाली युवाओं को किया सम्मानित : प्रतियोगी छात्रों को दिया प्रेरणा का संदेश
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 17, 2026
बहराइच। बृहस्पतिवार को कैलिबर लाइब्रेरी में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के तीन होनहार युवाओं श्रीधर मिश्रा, अर्पित दीक्षित एवं शिवा सिंह को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। श्रीधर मिश्रा एवं अर्पित दीक्षित ने उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि शिवा सिंह ने प्रतिष्ठित आईआईएसआर प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में सफल युवाओं का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कैलिबर लाइब्रेरी के संचालक अखिलेश वर्मा ने कहा कि इन युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रम में तिलक मिश्रा, सत्यम वर्मा, अंकुर वर्मा, रितेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन