ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

धनतेरस पर्व पर जमकर हुई खरीददारीए बाजारों में उमड़े ग्राहक : सड़कों पर रहा मेले जैसा माहौल

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 6, 2026

बहराइच। धनतेरस पर्व पर भारी संख्या में ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। सोनेए चांदी के सिक्केए आभूषणए बर्तनए गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां जमकर बिकी। बर्तनों व सराफा दुकानों पर भारी भीड़ रही। बाजार में तिल रखने की जगह नहीं थी। पीपल तिराहा से लेकर घण्टाघर तक जाम की स्थिति बनी रही। आलम यह था कि निकलना दूभर हो रहा था। बाजारों की रौनक देखकर दुकान प्रफुल्लित रहे। अच्छे कारोबार के चलते प्रसन्न रहे। दुकानों पर खरीददारों की भीड़ देर शाम तक पहुंचती रही। घण्टाघर स्थित शिव भगवान ज्वैलर्स संचालक ने बताया कि सोनंेए चांदी के सिक्केए गणेश लक्ष्मी की मूर्तियांे के खरीददार अधिक संख्या में पहुंच रहे है। वहीं महिलाएं आभूषणों की खरीददारी के लिए महत्व देती रही। चांदी के पुराने व नये सिक्कों की बिक्री हुई। बर्तनों की दुकानों पर भी जमकर खरीददार पहुंचे। बड़ी बाल्टियों से लेकर लोटाए डोल की भारी संख्या में बिक्री हुई। वहीं दो वाहनों के शोरूमों पर देर शाम तक बिक्री जारी रही। फ्रिजए वाशिग मशीन ग्राहकों की पंसद देखी गई। दियों व झालर से सजी दुकानों पर लोग पहुंचकर मोलभाव करते देखे गए। सायं तक करोड़ों का कारोबार हो चुका था। बच्चे भी ऐसे में पीछे नहीं रहे। अपने लिए खिलौनों से लेकर साइकिल खरीदते देखे गए। आगामी दीपावली तक बाजारों में ऐसे ही रौनक बने रहने के आसार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें