ब्रेकिंग

जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई

डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल

बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

बाल श्रम के विरुद्ध मोनालिसा जौहरी की कड़ी कार्रवाई

कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई

Ad

शिविर में 207 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया उपचार : जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 23, 2026

बहराइच। एसबीआई संजीवनी एमएमयू टीम द्वारा विशुनापुर गाँव में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके निकट निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान डा.पी.वर्मा ईएनटी द्वारा विशेष रूप से मरीजों का निःशुल्क ईएनटी जांच एवं उपचार किया गया। इसके साथ ही एमएमयू टीम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में कुल 207 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सफलतापूर्वक उपचार किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच एवं उचित उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर में मेडिकल आफिसर डा.सुधीर कुमार वर्मा, पीसी अंकिता मिश्रा, अनुज प्रताप सिंह नर्सिग स्टाफ, फार्मासिस्ट प्रिंस मिश्रा, लैब टेक्नीशियन विजय कुमार प्रजापति, चालक नवजोत सिंह मौजूद रहे। इस प्रकार एसबीआई संजीवनी एमएमयू टीम द्वारा आयोजित यह विशेष स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा। जिसमें ग्रामीणों को एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्राप्त हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें