ब्रेकिंग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

1,00,000 रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

मेडिकल कालेज ने रचा नया इतिहास, पहली बार दूरबीन तकनीक से हुआ सफल ऑपरेशन

30 लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया

2,10,400 नगद व पीओएस मशीन, तमंचा-कारतूस व दो बाइक बरामद

Ad

दूरबीन तकनीक से सफल ऑपरेशन कर मरीज को दी नई जिंदगी : मेडिकल कालेज ने रचा नया इतिहास, पहली बार दूरबीन तकनीक से हुआ सफल ऑपरेशन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 30, 2026

बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने पहली बार अत्याधुनिक दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक से सफल ऑपरेशन कर मरीज को नई जिंदगी दी। लखीमपुर निवासी 27 वर्षीय ऋचा मिश्रा जो लंबे समय से गॉलब्लैडर (पित्ताशय) में पथरी की समस्या से पीड़ित थीं, का सफल ऑपरेशन सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से किया। डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज के गॉलब्लैडर में पथरी होने के कारण इस आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया। इस विधि में बड़ा चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे मरीज को कम दर्द होता है, संक्रमण का खतरा घटता है और रिकवरी भी तेजी से होती है। मरीज को कम समय में अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। उन्होंने बताया कि इसी तकनीक से अपेंडिक्स, हर्निया तथा गर्भाशय (यूटेरस) से संबंधित ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। इस सफल ऑपरेशन में डॉ. राहुल, डॉ. बृजेश, डॉ. दिवाकर एवं डॉ. राजदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. आशीष एवं डॉ. हिले ने अपना सहयोग प्रदान किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग कर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली, सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें