चिकित्सा शिविर में 186 मरीजों की जाची गई सेहत : एसएसबी द्वारा लगाया गया चिकित्सा शिविर
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 25, 2026
रूपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी द्वारा शनिवार को अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज रामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. दीपक प्रजापति कांतिलाल के नेतृत्व में किया गया। चिकित्सा शिविर में रामपुर एवं आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के बाद सभी मरीजों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 186 लोगों का उपचार किया गया। जिनमें 83 पुरुष, 71 महिलाएं और 32 बच्चे शामिल रहे। सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन