: बैरिया गांव तीन माह से फैला खसरा, सूचना के बावजूद नहीं पहुंची टीम
Admin
Thu, Jun 1, 2023चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों में फैला खसरा
बौंडी, बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की बानगी देखना हो तो तेजवापुर के बैरिया गांव आइये। यहां तीन माह से खसरा फैला हुआ है लेकिन किसी को खबर तक नहीं है। उधर समस्या की सूचना सीएचसी अधीक्षक अभिषेक अग्निहोत्री भी सुनने को तैयार नहीं है। समस्या को बताने के लिए उन्हें फोन किया जाता है तो फोन उठना मुनासिब नहीं समझते हैं। जानकारी के मुताबिक विकास खंड तेजवापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरिया खास में दर्जनों ग्रामीण बीते तीन माह से खसरे के चपेट में हैं। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों का हाल तक नहीं पूछा हैं। नतीजतन ग्रामीणों ने निजी चिकित्सकों की शरण में जाना पड़ा है। बैरिया खास गांव में दो आशा बहुओं का निवास स्थान है। इसके बावजूद गांव में खसरा बेकाबू है। बैरिया गांव में अमन कुमारी व प्रेमावती आशा बहु है। ग्रामीण दिलीप कुमार, मोल्हे व विक्रम का आरोप है कि गांव में बीते तीन माह से खसरा फैला हुआ है। खसरा फैलने की जानकारी आशा, एएनएम को दी गयी है। इसके बावजूद गांव में दवा नहीं वितरित किया गया है न ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बीमार लोगों का सैम्पलिंग कराया है। ग्रामीणों कहना है कि निजी चिकित्सकों से इलाज करने को मजबू्रर है। इसके साथ बैरिया के मजरा बेहड़ा में श्री चंद 28 पुत्र हरिद्वार पाल व शिवकुमार 12 व अमृत लाल खसरा सहित यहां लगभग आधा दर्जन ग्रामीण खसरे की चेपट में है।
बैरिया गांव में यह लोग है खसरे की चपेट में
दयानंद 38 पुत्र कैलाश नाथ, मीना 35 पत्नी दयानंद, वर्तिका 9 पुत्री दयानंद, शोभित 12 पुत्र दयानन्द, वैष्णवी 3 पुत्री दयानन्द, दिलीप 24 पुत्र दयाशंकर, रितेश 14 पुत्र विक्रम, कोमल 28 पुत्र ओम प्रकाश, मोल्हे 50 पुत्र भारत, फूलमती 45 पत्नी मोल्हे, बदलू 30 पुत्र मोल्हे, विक्रम 27 पुत्र बदलू समेत चार दर्जन से अधिक लोग खसरे से पीड़ित हैं।
तेजवापुर ब्लाक क्षेत्र में खसरे पर अंकुश नहीं
स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही व कर्मचारियों की निष्क्रियता से तेजवापुर ब्लाक क्षेत्र में खसरे की बीमारी आम हो गई है। काफी दिनों से खसरे का प्रकोप चल रहा है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री से उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो घंटी बजती रही लेकिन अधीक्षक का फोन नहीं उठा। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके सिंह ने बताया कि टीम भेजा जा रहा है। सभी पीड़ित लोगों का हर संभव इलाज किया जा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन