ब्रेकिंग

सिर्फ 40 सेकंड की सावधानी, नवजात के लिए सुरक्षा कवच

नीति आयोग के सहयोग से डिजिटल हुआ राजकीय जिला पुस्तकालय

ब्लाक मुख्यालय तेजवापुर में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

ट्रैक्टर चालक की मौत, 11 यात्री घायल

कई गरीब परिवार बेघर, प्रशासनिक मदद अब तक नदारद

Ad

एक दूजे के हुए 344 जोड़े : ब्लाक मुख्यालय तेजवापुर में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 5, 2026

बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के कुशल निर्देशन में विकास खण्ड मुख्यालय तेजवापुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारांे की 344 विवाह योग्य कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड महसी से 178, तेजवापुर से 49, फखरपुर से 46 तथा शिवपुर की 71 कुल 344 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। इस प्रकार कुल 344 जोड़ों में से 315 हिन्दू जोड़ों का विवाह विद्धान ब्राहमणों द्वारा हिन्दू रीति-रिवाजों से विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया जबकि 29 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के साथ फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया तथा पाण्डाल में मुख्य वेदी पर यजमान के रूप में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, निदेशक चीनी नानपारा अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राम निवास जायसवाल, जिला मंत्री शशिकांत त्रिपाठी, समाजसेवी दिवाकर पाण्डेय, अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, बीडीओ प्रतीक यादव वर वधु के अभिभावकों व इष्टमित्रों के साथ कन्या पूजन के साथ वैदिक रीति-रिवाज के साथ कन्यादान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें