ब्रेकिंग

हथिनी की प्रदर्शनी से गूंजा स्कूल, बच्चे हुए रोमांचित

लीपापोती में लगा हॉस्पिटल प्रशासन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रूपयों से भरा बैग

शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

बीसी संचालक से ढाई लाख की लूट : बाइक सवार नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रूपयों से भरा बैग

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 28, 2026

बहराइच। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर बीसी संचालक से 2.53 लाख रुपये नकद और बीसी मशीन से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदहा के राम उग्गर पुरवा निवासी अयोध्या प्रसाद मसढ़ी चौराहे पर इंडियन बैंक का बीसी केंद्र संचालित करते हैं। वह रोज की तरह बैंकिंग कार्य के लिए जा रहे थे। उनके पास बैंक से निकाले गए 1 लाख रुपये और पहले से मौजूद 1.53 लाख रुपये थे। पीड़ित के मुताबिक जब वह सेवढ़ा और लखाही के बीच पैड़ी ग्राम सभा के एक मजरे के पास पहुंचे तभी तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनके पास मौजूद नकदी, बीसी मशीन और जरूरी कागजात से भरा बैग छीन लिया। लूट के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल व बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें