ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नगर पंचायत कैसरगंज के अध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य

मुख्य मुकाबला भाजपा बसपा व सपा के बीच
कैसरगंज, बहराइच। नव सृजित नगर पंचायत कैसरगंज के प्रथम चुनाव में सभी दलीय तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने भाग्य को अजमाना शुरू कर दिया। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने का कार्य शुरू कर दिया है व अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर विकास के वायदे कर रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न प्रत्याशी अपना-अपना भाग्य आजमा रहे है। कैसरगंज में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है। जिसमे दल व निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना अपना भाग्य अजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से पुष्पम सिंह, बसपा से फिरोज हसन साजू, सपा से यूसुफ अली सोनू व निर्दलीय प्रत्याशी सहित सभी प्रत्याशी प्रतिनिधि दिन रात एक कर मतदाताओं को रिझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

विभिन्न वार्डों के सभासद प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी
सभासद पद के लिए 16 वार्डों के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास शुरू कर दिया है। बाजी किसके हाथ में लगेगी यह कहना मुश्किल है। इस सन्दर्भ में कैसरगंज नगर के लोगों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या नालियों की दुर्दशा और साफ सफाई को लेकर है। जिससे नगर व ग्रामीणों में पहली प्राथमिकता है। मतदाताओं का कहना है कि जो बिजली, पानी, सड़क, साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करेगा तथा विकास की तरफ ले जायेगा ऐसे ईमानदार और दमदार प्रत्याशी को हम सभी लोग अपना मतदान करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें