डा.संजय कुमार उपाध्यक्ष व बृजेश कोषाधिकारी चयनित : नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रबन्ध कार्यकारिणी पदाधिकारियों का किया गया चयन
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 19, 2026
बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की वार्षिक सामान्य बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आहूत की गई। वार्षिक सामान्य बैठक में राज्य पर्यवेक्षक डा.शेर बहादुर सिंह, नगर मजिस्टेªट/चुनाव अधिकारी राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजय कुमार, चेयरमैन सरदार सरजीत सिंह, अनिल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी गोण्डा के साथ-साथ प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्य व आजीवन सदस्य उपस्थित रहे। वार्षिक सामान्य बैठक के दौरान इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद शाखा बहराइच के 15 सदस्यीय प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्यों को सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया। जिसमे पुत्तीलाल बाजपेयी, सरदार सरजीत सिंह, सुभाष सिंह, धमेन्द्र सिंह, अमित टण्डन, बृजेश कुमार सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, राम छबीले शुक्ल, देवेश चन्द्र मिश्र (मजनू मिश्र), बैजनाथ रस्तोगी, ललित कुमार तिवारी, कल्याण सिंह, दीपक प्रकाश सोनी दाऊ जी, भगवानदीन मिश्र, जय प्रकाश सक्सेना शामिल है। नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रबन्ध कार्यकारिणी पदाधिकारियों डा.संजय कुमार को उपाध्यक्ष, पुत्तीलाल बाजपेयी चेयरमैन, सुभाष सिंह वाइस चेयरमैन, अमित टण्डन सचिव व बृजेश कुमार सिंह का चयन कर शपथ दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन