ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: प्रेमी की बांके से काटकर की हत्या, प्रेमिका गंभीर हालत में भर्ती

पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो आपा खो बैठा पति
दोनों पर बांके से हमला कर किया घायल, प्रेमी की मौत व पत्नी अस्पताल में भर्ती

बहराइच। पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख आपा खो बैठे पति ने दोनों पर बांके से हमला कर घायल कर दिया। प्रेमी की तो मौत हो गई पर पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ककरा गांव की है। जहां गांव में देर रात को पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख पति आपा खो बैठा। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात अंतर्गत लल्लू 33 पुत्र सूबेदार का प्रेम प्रसंग गांव निवासी सुशीला पत्नी सुरेन्द्र के साथ चल रहा है। प्रेम प्रसंग लगभग तीन वर्ष से चल रहा है। इसका सुशीला के पति सुरेंद्र विरोध करता रहा है। इसके बाद भी प्रेमी लल्लू का प्रेमिका के घर आना जाना लगा रहा। शुक्रवार रात को प्रेमी अपने प्रेमिका के घर पहुंच गया। रात एक बजे पत्नी के साथ प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख प्रेमिका का पति आपा खो बैठा। उसने रात को ही पत्नी और उसके प्रेमी पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिया। प्रेमी लल्लू की रात में ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया गांव पहुंचे। पुलिस द्वारा जांच की गई। घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। प्रेमिका के पति ने ही उसके प्रेमी को बांके से काटकर हत्या की है जांच चल रही है। ककरा गांव के ग्राम प्रधान रामू ने बताया कि मृतक लल्लू के तीन पुत्र हैं। उसका प्रेम प्रसंग गांव निवासी महिला से चल रहा था कई बार समझाया गया। इसके बाद भी वह नहीं माना, अंत में उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें