ब्रेकिंग

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

Ad

शातिर अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद : पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 5, 2026

बहराइच। थाना हरदी पुलिस ने एक शातिर अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोर के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह ने बताया कि गुरूवार को थाना हरदी पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग कर संदिग्ध व्यक्ति को छीटनपुरवा दा. हरदी गौरा थाना हरदी के निकट रोककर पूछताछ की गयी। जिसकी पहचान प्रेमकुमार चौहान पुत्र तीरथराम चौहान निवासी ग्राम ऐरिया थाना हरदी के रूप में की गई। पकड़े गए चोर के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। जिसके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 294/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पकड़े गए चोर का आपराधिक इतिहास भी है। विधिक प्रक्रिया अनुरूप गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र यादव, हे.का.रामानंद यादव, रणविजय यादव व का.रोहित यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें