ब्रेकिंग

स्थानीय लोगों, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

विकसित भारत की पहचान बनेगा जनपद बहराइच

छात्रों, युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

1,00,000 रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

Ad

उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी रूपईडीहा को एसपी ने किया सम्मानित : स्थानीय लोगों, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 21, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। विभिन्न थानों में हुई तीन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर अभियुक्त के कब्जे से 10 हजार रूपये नगद, आभूषण एवं अन्य चोरी की संपत्ति सहित लगभग 6 लाख मूल्य का माल बरामद कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अपराध नियंत्रण, चोरी की घटनाओं के सफल खुलासे तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक श्री मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों ने प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रूपईडीहा पत्रकार संघ ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से अपराधियों में भय तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें