मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी सेवा का शुभारम्भ : कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित समारोह में राज्य स्तरीय कार्यकम का हुआ सजीव प्रसारण
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Sep 23, 2026
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5, कालीदास मार्ग लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी सेवा का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल तथा सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप एवं उ.प्र. को-आपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप यूपीसीडीसी की लॉन्चिंग भी की गई। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के सभागार में आयोजित समारोह में सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (एल.डी.बी) के माध्यम से लघु एवं सीमान्त कृषको के आर्थिक सशक्तीकरण एवं कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कृषि विज्ञान केन्द्र, के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह एवं अध्यक्षता सभापति, जिला सहकारी बैंक लि., बहराइच जितेन्द्र त्रिपाठी के द्वारा की गयी। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, सदर विधायिका श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता देवेन्द्र कुमार सिंह, सहकारी समितियों/संस्थाओं के सभापति एवं संचालकगण तथा सहकारिता से जुड़ें कृषक तथा अन्य प्रतिनिधिगण द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा व सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन