ब्रेकिंग

उल्टे पीड़ितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज , थाना दरगाह शरीफ के जोहरा बाग का मामला

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला न्यायालय परिसर में सुविधा विस्तार से वादकारियों को मिलेगी राहत

360 शिकायतों में से 28 का हुआ निस्तारण

श्रीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि जुगनू पानी में लापता हो गया

Ad

जनपद न्यायाधीश ने सोलर वाटर कूलर एवं आधुनिक शौचालय का किया लोकार्पण : जिला न्यायालय परिसर में सुविधा विस्तार से वादकारियों को मिलेगी राहत

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 6, 2026

बहराइच। जनपद न्यायालय परिसर में नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा स्थापित सोलर वाटर कूलर एवं आधुनिक शौचालय का लोकार्पण जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह द्वारा किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) पवन कुमार शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश राकेश सिंह, विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) अरविन्द कुमार गौतम व अन्य न्यायिक अधिकारी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकड़ीवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामकरण टेकड़ीवाल, विद्धान अधिवक्तागण, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह, समाज सेवी राघव टेकड़ीवाल, सभासद सुरेश गुप्ता, तम्सील अहमद वारसी, पुष्पनाथ तिवारी, राहुल दीक्षित, पुनीत गुप्ता एवं सीताराम यज्ञसैनी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्तागण द्वारा नगर पालिका परिषद की इस पहल को न्यायालय परिसर में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि जनसुविधा के विस्तार से न्यायालय परिसर में दूर-दराज से आने वाले वादी-प्रतिवादियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को अब किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें