ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

मंडलायुक्त से मिलकर चुनाव को अवैध घोषित किए जाने की मांग : आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 21, 2026

बहराइच। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी चुनाव में हुए धांधली व अनियमिताओं को लेकर शुक्रवार को आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त से मिलकर चुनाव को अवैध घोषित किए जाने की मांग की है। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और आजीवन सदस्यों को सूचना न दिए जाने का आरोप लगाते हुए संगठन से जुड़े कई आजीवन सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मंडलायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। आजीवन सदस्यों ने पूरे चुनाव को अवैध घोषित कर दोबारा नियमानुसार चुनाव कराने की मांग की है। आजीवन सदस्यों का आरोप है कि दशकों से रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े सदस्यों को चुनाव की सूचना तक नहीं दी गई, जिसके कारण वे लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए। आजीवन सदस्यों का कहना है कि चुनाव स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बार-बार सदस्यता सूची उपलब्ध कराने की मांग किए जाने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सूची सार्वजनिक नहीं की गई। आजीवन सदस्यों ने विशेष रूप से भगवानदीन मिश्रा के नाम का उल्लेख करते हुए उनके चुनावी स्थल पर मौजूद होने को लेकर सवाल उठाए हैं। आजीवन सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक विवादित चुनाव के आधार पर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। आजीवन सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर चुनाव निरस्त करने अथवा निष्पक्ष जांच शुरू करने की प्रक्रिया नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ओम प्रकाश सक्सेना, अयोध्या प्रसाद अवस्थी, उमेश चंद्र, कृष्ण चंद्र अग्रवाल, संजीव कुमार, पीके श्रीवास्तव, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, भगवान दीन मिश्र, विनय मित्तल, ई. सिद्धांत गुप्ता, जीतबहादुर थारू, दिलीप कुमार अर्जुन सहित अन्य आजीवन सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें