ब्रेकिंग

मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

मिलेट्स स्टोर का डीएम ने किया निरीक्षण

rfxytdfukyifku.ufk.u.iu.iu.g

live

Ad

पिंजरे में कैद हुआ वयस्क तेंदुआ : तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 15, 2026

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की टीम ने मंगलवार तड़के एक बड़े संभावित खतरे को टालते हुए घनी आबादी वाले क्षेत्र से एक तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। मोतीपुर रेंज के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत मिहीपुरवा के वार्ड नंबर 6 में स्थित सिंचाई विभाग के एक बंद स्टोर में तेंदुए के छिपे होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सोशल मीडिया पर भी तेंदुए के परिसर की दीवारों पर चढ़ने व घूमने के वीडियो वायरल हो रहे थे। घनी आबादी से बिल्कुल सटे होने के कारण नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा मौके पर पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार सुबह लगभग 5ः15 बजे तेंदुए को पिंजरे में सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू किए गए तेंदुए को वन विभाग के सेफ हाउस लाया गया है। पशु चिकित्सक के अनुसार तेंदुआ नर है जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष और वजन 50-55 किलोग्राम के आसपास है। तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें