ब्रेकिंग

विभिन्न बैंकिंग दस्तावेज, 09 मोबाइल, 01 कार, 3,90,000 नगदी बरामद

2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी, 01 टीवी बरामद

दो अलग-अलग रेंज में तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद किया गया

सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रक्तदान शिविर में 85 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Ad

सुजौली और कतर्नियाघाट रेंज से दो मादा तेंदुए पकड़े गए : दो अलग-अलग रेंज में तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 18, 2026

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत रिहायशी इलाकों के आसपास तेंदुए की आवाजाही और मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दो अलग-अलग रेंज में तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद किया गया है। पिछले 4 दिनों में प्रभाग क्षेत्र से यह चौथा तथा पिछले 2 माह से भी कम समय में आबादी वाले गांवों के निकट से सुरक्षित पकड़ा गया 16वां तेंदुआ है। वन विभाग की टीमें संवेदनशील समय तड़के एवं देर रात में लगातार गश्त कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वन्यजीवों से होने वाली क्षति को रोका जा सके। सुजौली रेंज के ग्राम सुजौली के मजरा भैंसाबुढ़ना में 12 सितंबर से 15 सितंबर के मध्य तेंदुए द्वारा पालतू मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल करने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। मौके पर निरीक्षण के दौरान तेंदुए के पदचिह्न पाए गए थे। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय निवासियों के लिखित व मौखिक अनुरोध पर सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। गुरूवार तड़के लगभग 4ः30 बजे तेंदुए को सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पशु चिकित्सकीय परीक्षण के अनुसार पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष है। कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम चहलवा के मंगलपुरवा में भी तेंदुए की आवाजाही और मवेशियों को क्षति पहुंचाने की घटनाओं के बाद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था। 16 सितंबर की देर रात तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करते हुए उसे पिंजरे में सुरक्षित कैद कर लिया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 वर्ष पाई गई है। पकड़े गए दोनों तेंदुए को विभाग के सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों व प्राप्त निर्देशों के अनुसार इनके पुनर्वास की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में दिन-रात लगातार सघन गश्त कर रही हैं और स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें