ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

: जंगल से निकले तेंदुए ने महिला समेत पांच को किया घायल

हमले के बाद तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुसा
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग जंगल से सटे चहलवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने गांव निवासी महिला समेत सात लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह ग्रामीण के मकान में घुस गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच टीम लगाई है। साथ ही मकान को चारो तरफ से जाल से घेर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगली जानवर भी आबादी की ओर रुख करने लगे हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के आसपास एक तेंदुआ कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा में मंगलपुरवा गांव में पहुंच गया। तेंदुआ ने नित्य क्रिया के लिए गई महिला रीता देवी 35 पत्नी हरिकेश पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण हाका लगाते हुए दौड़ पड़े। इस दौरान तेंदुए ने संजय पुत्र राम अवध, लालबहादुर पुत्र काशी, सहदेव पुत्र मुक्ति नारायण व संतोष पुत्र मुक्ति नारायण समेत सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने हाका लगाना शुरू किया। जिससे तेंदुआ गांव में घुस गया। तेंदुआ गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र जंगली के फूंस के मड़हे में घुस गया। जहां ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम की ओर से वन दरोगा मयंक पांडे, वन रक्षक अब्दुल सलाम ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की चार टीमें लगाई गई है। मकान को जाल से घेर दिया गया है। हथिनी जयमाला और चंपाकली को भी मदद के लिए लगाया गया है। वहीं दुधवा और कतर्नियाघाट की संयुक्त टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें