बहोरिकापुर में निर्मित होगा उच्चीकृत कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय : डीएम द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को आवंटित की गई भूमि
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 4, 2026
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम बहोरिकापुर में उच्चीकृत कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय के निर्माण हेतु खसरा/गाटा संख्या 442 से क्षेत्रफल 0.1900 हेक्टयर तथा 445 से क्षेत्रफल 0.2650 हेक्टयर कुल क्षेत्रफल 0.4550 हेक्टयर श्रेणी 5(1) नवीन परती भूमि का आवंटन उच्चीकृत कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय के निर्माण हेतु बेसिक शिक्षा विभाग, उ.प्र. शासन लखनऊ के प़क्ष में किया गया है।
विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित
बहराइच। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले आयु 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के द्वारा राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले युवक-युवतियों को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए इच्छुक युवक-युवतियां एक सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। विवेकानन्द यूथ एवार्ड के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बहराइच के कार्यालय अथवा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनम्र शुक्ला के मो.न. 6394188538 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जनपद में स्थापित किये गये 07 हज फैसिलीटेशन सेन्टर
हज हेतु आनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जुलाई
बहराइच। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि हज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित है। हज यात्रियों की सुविधा के लिए जनपद में 07 हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलीटेशन सेन्टर स्थापित किये गये हैं। प्रत्येक सेन्टर हेतु अनुदानित मदरसों के 02-02 कार्मिकों को नोडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री खालिद ने बताया कि स्थापित सेन्टरों पर इच्छुक हज आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन व प्रपत्रों को अपलोड कराये जाने की सुविधा प्रदान की जायेगी।
रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह 05 जुलाई को
दाम्पत्त जीवन में प्रवेश करेंगे 411 जोड़े
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 05 जुलाई को विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ अन्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 411 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उप जिलाधिकारी महसी व परियोजना निदेशक डीआरडीए को ओवरआल प्रभारी नामित किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच, कार्यक्रम स्थल पर वर-वधू को लाने, विवाह सम्पन्न कराने, वैवाहिक सामग्री के वितरण, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाधन, चिकित्सा, रंगोली, अतिथियों के स्वागत, भोजन इत्यादि की व्यवस्था हेतु अलग-अलग अधिकारियों को नोडल व सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनपद में निषेधाज्ञा लागू
बहराइच। वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन्स का अनुपालन कराते हुए स्वतन्त्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद/बारावफात, रक्षाबंधन, श्रावण मास/कांवड़ यात्रा आदि आगामी त्योहारों एवं कार्यक्रमों तथा विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के मद्देनज़र जनपद के समस्त सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्टेªट अमित कुमार द्वारा धारा-163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। जारी आदेश के समस्त 28 प्रस्तर 04 जुलाई से 31 अगस्त तक जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले तथा जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों पर प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन