विषमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाये किसान: सुरेश्वर सिंह : हरियाली रिसार्ट में आयोजित हुआ किसान मेला कृषि प्रदर्शनी
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 22, 2026
बहराइच। कृषि विभाग बहराइच के तत्वावधान में हरियाली रिसार्ट लखनऊ रोड पर आयोजित एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेटस महोत्सव एवं आत्मा किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं जनपद स्तरीय खरीफ खाद्यान्न उत्पादकता गोष्ठी व जनपद स्तरीय पराली प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी/मेले का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् मेले में लगाये गये कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम तथा निजी कम्पनियों तथा कृषक उत्पादक संगठनों एवं मिलेट्स स्टोर के स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने किसानों से आहवान किया की पराली न जलाये, पराली प्रबन्धन का कार्य करें, उन्होनें किसानों से आप अपनी पराली की बिक्री कर आय बढ़ा सकते है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जनपद स्तरीय किसान मेला के माध्यम से एक ही स्थान पर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि सुरक्षित थाली के लिए नेचुरल फार्मिंग करना आवश्यक है। गोष्ठी के अन्त में जिले के 05 किसानों को कस्टर हायरिंग सेण्टर एवं एग्रीगेटर, हाईटेक हब फार कस्टम हायरिंग सेण्टर से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीडीए एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, प्रगतिशील कृषक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन