: कैलाश अध्यक्ष व रजनीश संगठन मंत्री निर्वाचित
Admin
Sun, Jul 2, 2023
नानपारा नगर में सर्राफा व्यापार मंडल का हुआ गठन
बहराइच। नानपारा नगर में सर्राफा व्यापार मंडल का गठन शनिवार को किया गया। नानपारा के सर्राफा व्यवसायियों की एक बैठक रजनीश रस्तोगी सत्या के आवास आहूत की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा नानपारा में सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का चुनाव एवं महामंत्री पद के चुनाव के साथ-साथ समस्त कमेटी का चयन होना रहा। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ, उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल टेकडीवाल के तत्वाधान में सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश नाथ सोनी को नगर अध्यक्ष, किरण रस्तोगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भोला सोनी, रविंद्र सोनी कों उपाध्यक्ष आनंद रस्तोगी महामंत्री, अन्नू कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री रजनीश रस्तोगी सत्या एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। बैठक में सर्राफा व्यापार मंडल के संरक्षक गनेश प्रसाद सोनी, अशोक सोनी, राकेश सोनी, महेंद्र सोनी, मनोज कुमार सोनी, सुजीत कुमार सोनी, अनिल कुमार यज्ञसैनी, गजानंद कुमार, महेश कुमार, हिमांशु सोनी, दीपक जायसवाल, प्रद्युम्न ज्वेलर्स, दुर्गेश कुमार सोनी, चिरंजीलाल सोनी, मनोज कुमार सोनी, श्यामू सोनी, विनीत सोनी, सुमित सोनी, शिवम सोनी, मदन गोपाल सोनी, कुंदन सोनी, कन्हैया लाल सोनी, गोलू सोनी, रोजी सिंह ज्वेलर्स, अजय सोनी, सुनील सोनी, दुर्गेश सोनी, नानबाबू सोनी, अवधेश सोनी, विक्की सोनी, विशाल सोनी, प्रेम ज्वेलर्स, राकेश सोनी, नेपाल ज्वेलर्स, अनिल सोनी, ज्योति ज्वेलर्स सहित करीब सैकड़ों सराफा व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन