ब्रेकिंग

दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

1 किलो 126 ग्राम चरस बरामद

मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 2 से 3 वर्ष

Ad

नेपाल सीमा पर रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी का संयुक्त फ्लैग मार्च : सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 31, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रूपईडीहा पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की गहन निगरानी की गई। संयुक्त गश्ती दल ने रूपईडीहा कस्बे, सीमा चौकियों तथा संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करते हुए आमजन से संवाद भी किया। पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस या एसएसबी को देने की अपील की। संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सीमा की निगरानी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें