ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

12.71 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार : पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 24, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एक नेपाली युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक दीनानाथ सागर एवं उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज सीतापूर्वा, हमराही पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 651/11 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सीमान्त डिग्री कॉलेज के पास बरथनवा से एक युवक को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान दिपेन्द्र वर्मा पुत्र वीरेंद्र प्रसाद कुर्मी निवासी वार्ड नंबर 18, खास कारकांदो, नेपालगंज जिला बांके, राष्ट्र नेपाल के रूप में की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.71 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़े गए युवक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें