ब्रेकिंग

नेपालगंज रोड स्टेशन पहुंचे चीफ इंजीनियर

यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की

सीओ यातायात, एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

लगातार हो रही बरामदगी के बावजूद बड़े कारोबारी अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर

आवश्यक सूचनाओं का संकलन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए

Ad

अवैध वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, 15 वाहनों का चालान, दो सीज : सीओ यातायात, एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 5, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा में बुधवार को अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रशासन ने सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) यातायात राज सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुशील कुमार तथा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रूपईडीहा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रकाश के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए करीब 15 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर दो वाहनों को थाना रूपईडीहा में सीज कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें